विपिन दुबे को राष्ट्रीय वॉटर हीरो अवार्ड
रायपुर
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प के मूल्यों को बढ़ावा देने के प्रयास में जुटे देश भर के जल नायकों को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राजधानी के जियोलॉजिस्ट विपिन दुबे को भी राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है, उन्हें 10 हजार रुपये नगद के साथ ही प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। दुबे 30 वर्षों से जल संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे है, वे विभिन्न संगठनों से भी जुड़े हुए है। छत्तीसगढ़ से पुरस्कार पाने वाले वे पहले शख्स है। उन्होने यह अवार्ड अपने पिता स्वर्गीय डॉ विद्यानंद दुबे को समर्पित किया है।
Source : Agency

पाठको की राय